
शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन

शहपुरा। शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. स्वीटी यादव एवं जनभागीदारी अध्यक्ष सतीश चौबे ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। सावधान की स्थिति में उपस्थित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान किया, जिसके बाद देशभक्ति के नारों से महाविद्यालय प्रांगण गूंज उठा।
कार्यक्रम में परंपरागत रूप से छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति एवं शहीद जवानों की स्मृति में भाषण और गीत प्रस्तुत किए। बीए प्रथम वर्ष के छात्र मोहराज एवं ओमप्रकाश दुबे ने देशभक्ति गीत गाकर समा बांध दिया, वहीं छात्रा राजेश्वरी धुर्वे ने अपने प्रभावशाली भाषण से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रा मनीषा बरमैया सहित अन्य छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं।

अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन का सफल संचालन डॉ. नीरज गुप्ता ने किया, जिसकी सभी ने सराहना की।