

कर्मचारियों व ग्रामीणों ने मिलकर उत्साहपूर्वक मनाया स्वतंत्रता दिवस
डिण्डौरी। जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बरगांव स्थित आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समिति के प्रबंधक राजेश साहू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ध्वज को सलामी दी।

कार्यक्रम के दौरान समिति के सभी कर्मचारी राष्ट्रगान की धुन में तिरंगे के सम्मान में खड़े रहे। उपस्थितजनों ने इस दिन को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए देशभक्ति की भावना के साथ मनाया।
ध्वजारोहण उपरांत सेवा भावना और समाज की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लिया गया। ग्रामवासियों ने भी समिति परिसर पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और राष्ट्रीय पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।