“हर घर तिरंगा” जनजागरूकता रैली का आयोजन

शासकीय आदर्श महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शहपुरा नगर में निकाली रैली


शहपुरा।
मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा एवं शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के संयुक्त तत्वावधान में “हर घर तिरंगा” जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन आदर्श महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. स्वीटी यादव एवं स्नातक महाविद्यालय के प्राचार्य सीएस. परस्ते के मार्गदर्शन में किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई एवं छात्र-छात्राओं ने नगर परिषद शहपुरा में रैली निकालकर नागरिकों को तिरंगे का सम्मान करने और हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उपस्थित जनों ने बताया कि तिरंगा हमारा गौरव है और स्वतंत्रता दिवस का यह उत्सव बड़े सौभाग्य का अवसर है।

रैली में एनएसएस इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. भागवत झारिया एवं डॉ. एल.एन. साहू, महाविद्यालय के स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने स्लोगन गाकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रा राजेश्वरी धुर्वे ग्रुप और छात्र मोहराज ग्रुप ने सावन-भादों की वर्षा में भी उत्साह बनाए रखा, जो निश्चित रूप से प्रेरणादायक रहा।

कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक भागवत सिंह धुर्वे, श्रीराम ठाकुर, डॉ. पीएस बरकड़े, डॉ. प्रदीप तिवारी, डॉ. सुषमा मिश्रा, डॉ. कल्पना सागर, डॉ. संगीता श्याम, डॉ. शालिनी धुर्वे, डॉ. आरती शर्मा, डॉ. आरती मिश्रा, डॉ. जागृति परिहार, डॉ. दीप्ति मिश्रा, डॉ. निहारिका सेंगर, डॉ. ज्योति त्रिपाठी, अंचल वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर विशाल सिंह, कैलाश भवेदी सहित समस्त स्टाफ ने सक्रिय सहयोग दिया।

Leave a Comment