हायर सेकेंडरी स्कूल करौंदी का रास्ता बना परेशानी का कारण, बच्चे जान जोखिम में डालकर कर रहे पढ़ाई

 

✍️ हायर सेकेंडरी स्कूल करौंदी का रास्ता बना परेशानी का कारण, बच्चे जान जोखिम में डालकर कर रहे पढ़ाई

डिण्डौरी। शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत करौंदी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करौंदी तक पहुँचने का मार्ग पूरी तरह कीचड़ भरा हो चुका है। स्कूल तक की लगभग 1 किलोमीटर की दूरी ग्रामीणों और विशेषकर स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है।

बारिश के मौसम में यह स्थिति और भी भयावह हो जाती है। कीचड़, फिसलन और जलभराव के कारण बच्चे हाथ में हाथ पकड़कर समूह में स्कूल पहुँचने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बच्चे रास्ते में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन अब तक मौन है।

???? बच्चों की जान जोखिम में

विद्यालय जाने वाला रास्ता मुख्य सड़क से स्कूल तक जाता है, लेकिन वर्षों से इस सड़क का न तो क्रांकीट, न डामरीकरण हुआ और न ही मरम्मत। बरसात में यह रास्ता गड्ढों और कीचड़ का मैदान बन जाता है। स्कूली छात्र-छात्राओं को जान जोखिम में डालकर पढ़ाई के लिए स्कूल जाना पड़ रहा है।

???? स्थानीय लोगों ने उठाई मांग

ग्रामवासियों ने जिला प्रशासन, जनपद पंचायत शाहपुरा और संबंधित विभाग से अपील की है कि स्कूल मार्ग का शीघ्र निर्माण कार्य कराया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा प्राप्त हो सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।

???? क्या कहते हैं अभिभावक?

एक अभिभावक ने बताया – “हम हर दिन डरते हैं कि कहीं हमारे बच्चे रास्ते में गिरकर चोटिल न हो जाएं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। यह केवल सड़क नहीं, बच्चों की सुरक्षा और भविष्य का सवाल है।”


सम्पादकीय निवेदन:
शिक्षा का अधिकार केवल स्कूल भवन तक सीमित नहीं, बल्कि वहाँ तक पहुँचने के सुरक्षित मार्ग से भी जुड़ा है। यदि समय रहते प्रशासन द्वारा उचित कदम नहीं उठाया गया, तो यह लापरवाही बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा दोनों को प्रभावित कर सकती है।


 

Leave a Comment