करौंदी में कांवर यात्रा की भक्ति गूंजेगी 4 अगस्त को, तैयारियां पूरी

????करौंदी में कांवर यात्रा की भक्ति गूंजेगी 4 अगस्त को, तैयारियां पूरी

करौंदी, शहपुरा (डिण्डौरी)।

श्रावण मास की पावन बेला में भगवान भोलेनाथ की भक्ति में रंगने को तैयार करौंदी ग्राम में पवित्र कांवर यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार यात्रा का आयोजन 4 अगस्त 2025 (सोमवार) को किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन कांवर यात्रा समिति शिवशक्ति चौक व ॐकारा दल करौंदी के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा।

मां नर्मदा तट से शुरू होगी पदयात्रा

यह भव्य धार्मिक यात्रा माँ नर्मदा-कनई संगम तट मालपुर घाट से आरंभ होकर श्री सोमेश्वर महादेव मंदिर करौंदी तक निकाली जाएगी। यात्रा मार्ग में जगह-जगह भक्तों के लिए जलपान, विश्राम, भजन-कीर्तन व सेवा व्यवस्था रहेगी। आयोजकों के अनुसार, इस यात्रा में सैकड़ों शिवभक्त कांवर लेकर शामिल होंगे। “बोल बम” के जयघोष से पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण में रंग जाएगा।

कई वर्षों से निभाई जा रही परंपरा

समिति सदस्यों ने जानकारी दी कि यह यात्रा कई वर्षों से निरंतर श्रद्धा और परंपरा के साथ आयोजित की जा रही है। इस वर्ष इसे और अधिक सुनियोजित, सुरक्षित एवं सौंदर्यपूर्ण बनाने के लिए स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं द्वारा सक्रिय भागीदारी निभाई जा रही है।

समिति की अपील

कांवर यात्रा समिति ने सभी श्रद्धालु भक्तों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस पवित्र यात्रा में सहभागी बनें और भोलेनाथ के दरबार से आशीर्वाद प्राप्त करें।

 

 

Leave a Comment