

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहपुरा में नायब तहसीलदार ने मीसाबंदी के घर जाकर किया सम्मानित
डिण्डौरी। 78 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नायब तहसीलदार शैलेश गौर, पटवारी गरीबा यादव व सोहन श्याम ने शहपुरा निवासी लोकतंत्र सेनानी मीसाबंदी जय नारायण साहू के घर पहुंच कर उनका शाल,श्रीफल से सम्मानित किया। आपको बता दें कि मप्र सरकार के निर्देश पर प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा मीसाबंदियों का सम्मान राष्ट्रीय पर्व पर उनके घर जाकर किया जाता है।