वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण दुबे के आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री ने उनकी मां के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर बंधाया ढांढस


मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी फोटो ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की


डिण्डौरी।
जिला मुख्यालय के प्रशांत दुबे, प्रभात दुबे और प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण दुबे की मां सुमन दुबे का 87 वर्ष की उम्र में 11 अगस्त को निधन हो गया था। शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वरिष्ठ पत्रकार BSTV MP-CG के प्रधान संपादक प्रवीण दुबे के आवास संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाते हुए दु:ख की घड़ी में साथ खड़े होने की बात कही।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिला मुख्यालय के चंद्रविजय कॉलेज परिसर में आयोजित रक्षाबंधन और सावन उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम समापन के बाद वे सीधे संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। इस दौरान स्व. सुमन दुबे के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर संवेदना व्यक्त की गई। मुख्यमंत्री के साथ जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिमा बागरी, शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, कलेक्टर हर्ष सिंह, एसपी वाहनी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment