
कैटर पिलर कंपनी द्वारा निःशुल्क लोडर बैकहो चलाने का प्रशिक्षण और रोजगार पायें

डिण्डौरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्रकल्प जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल आसपास लगे हुए जनजाति बाहुल्य जिलों में विभिन्न आयामों में संकल्पित कार्य कर रहा है| जिससे जनजाति बाहुल्य लोगों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन हो| जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल बरगांव में शिक्षा, स्वस्थ, जैविक कृषि, गौवंश, धर्म, जागरण, नारी शक्ति, अध्यात्म, पर्यावरण, स्वालंबन ,रोजगार आदि विभिन्न विषयों पर संकल्पित लक्ष्य लेकर कार्य कर रहा है| जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल बरगांव में रोजगार मूलक कार्य को प्राथमिकता देकर कार्य कर रहा है जिससे जनजाति बाहुल्य लोगों को स्वरोजगार प्राप्त हो और स्वावलंबी बन आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें| जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल बरगांव द्वारा कौशल विकास के विभिन्न प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाता है जिससे महिला पुरूष स्वरोजगार स्थापित कर सकें| कोरोना संक्रमण काल में महिला पुरूषों को ड्राइविंग, मोबाइल रिपेयरिंग आदि प्रशिक्षण दिया गया है| 200 के लगभग जनजाति बच्चियों – महिलाओं को ड्राइविंग प्रशिक्षण और लाइसेंस दिया गया है| जिसका देशभर में चर्चा हुई थी|
जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव और सीएटी के संयुक्त तत्वावधान में जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल बरगांव जिस डिण्डौरी मध्यप्रदेश में केटर पिलर चलाने का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा| प्रशिक्षण अवधि लगभग 12 दिनों की रहेगी, प्रशिक्षणार्थी की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए| प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा साथ ही रोजगार प्लेसमेंट में सहयोग किया जायेगा| जिससे प्रशिक्षणार्थी 20-30 हजार रुपए सामान्यतः मासिक पारिश्रमिक प्राप्त कर सकेगा| इच्छुक, जनजाति कल्याण केन्द्र महाकौशल बरगांव में संपर्क कर पंजीयन करायें| संपर्क नं – 9340520034