
अवैध शराब, जुआ, सट्टा, सूदखोरी, पशु तस्करी, गांजा, अवैध रेत उत्खनन, चिटफण्ड कंपनी तथा संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन, वाहन दुर्घटना, एवं अन्य कोई भी घटना के संबंध में सूचना हेल्प लाईन नम्बर 9238244301 पर दी जा सकती है

भीमशंकर साहू की रिपोर्ट
डिण्डौरी।
पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी अखिल पटेल की पहल पर एसपी हेल्पलाईन नम्बर 9238244301 जारी किया गया है। जिला डिण्डौरी में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियां जैसे कि अवैध शराब, जुआ, सट्टा, सूदखोरी, पशु तस्करी, गांजा, अवैध रेत उत्खनन, चिटफण्ड कंपनी तथा संदिग्ध व्यक्ति, संदिग्ध वाहन, वाहन दुर्घटना, एवं अन्य कोई भी घटना के संबंध में सूचना हेल्प लाईन नम्बर 9238244301 पर दी जा सकती है।
आमजन से अपील है कि सूचना वाट्सएप, एसएमएस एवं काल के माध्यम से दे सकते हैं। सूचनाकर्ता का नाम एवं पता सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा। उक्त हेल्पलाईन की सभी शिकायतों/सूचनाओं की समीक्षा पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी द्वारा स्वयं की जायेगी ।
