
ऊर्जा अग्रवाल ने किया कमाल, जिले की प्रावीण्य सूची में तीसरा स्थान

डिण्डौरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में जिले की छात्रा ऊर्जा अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रावीण्य सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है। नर्मदांचल विद्यापीठ, बरगांव में अध्ययनरत ऊर्जा ने 500 में से 484 अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया है।
ऊर्जा की इस सफलता से विद्यालय में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों ने उसकी मेहनत, अनुशासन और लगन की सराहना की है। विद्यालय प्रबंधन ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक बताया।

ऊर्जा अग्रवाल के पिता विकास अग्रवाल पेशे से व्यवसायी हैं, जबकि माता पूजा अग्रवाल गृहणी हैं। परिवार ने बेटी की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ऊर्जा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया है।