डिण्डौरी में संगठन विस्तार: जय श्री राम साहू बने राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकारी जिलाध्यक्ष

डिण्डौरी में संगठन विस्तार: जय श्री राम साहू बने राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकारी जिलाध्यक्ष

अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने सौंपी अहम जिम्मेदारी, सेवा और संगठन मजबूती पर जोर

डिण्डौरी। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल द्वारा संगठन विस्तार के तहत डिंडोरी जिले में नई नियुक्ति की गई है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार मेहंदवानी निवासी जय श्री राम साहू को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल का कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया की सहमति से की गई है। संगठन ने विश्वास जताया है कि नव नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।

नियुक्ति पत्र में संगठन के ध्येय वाक्य “हिन्दू हो आगे” को आत्मसात करते हुए समाज सेवा, संगठन विस्तार और हिन्दू समाज के उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया है।

संगठन के पदाधिकारियों ने जय श्री राम साहू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में डिंडोरी जिले में संगठन और अधिक सक्रिय, संगठित और सशक्त होगा।

Leave a Comment