
बरगांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

डिण्डौरी। शहपुरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम बरगांव में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।

इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों के नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया और सभी ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सेवानिवृत्त प्राचार्य हरि प्रसाद महापात्र ने उद्बोधन देते हुए संविधान के महत्व, गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक संदर्भ और युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में ग्रामीणजन, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। पूरे गांव में देशभक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।