गांव के बेटे ने रचा इतिहास — डिण्डौरी के राजेंद्र मालवे बने असिस्टेंट प्रोफेसर



पहले ही प्रयास में MPPSC परीक्षा 2022 में हासिल की शानदार सफलता, 105वीं रैंक प्राप्त कर बढ़ाया जिले और गांव का मान

डिण्डौरी। मेहनत, लगन और संघर्ष की मिसाल बने जिले के ग्राम चिचरिंगपुर के राजेंद्र मालवे ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) परीक्षा 2022 में 105वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

राजेंद्र का चयन सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पद पर हुआ है। उन्होंने यह सफलता पहले ही प्रयास में अर्जित की, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

राजेंद्र के पिता किसान और मजदूर हैं। माता-पिता ने अथक परिश्रम, खेती-किसानी और मजदूरी करके अपने बेटे को पढ़ाया, और आज उसी मेहनत का फल पूरे गांव को गर्व से भर रहा है।

गांव में जश्न का माहौल है। परिजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने राजेंद्र को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि संकल्प और मेहनत से हर कठिनाई को हराया जा सकता है।

राजेंद्र की इस उपलब्धि से ग्राम चिचरिंगपुर और पूरा डिण्डौरी जिला गौरवान्वित है।

Leave a Comment