
2019-20 में मनरेगा के तहत शासकीय जगहों में निर्मित बाउंड्रीवॉल का लंबित भुगतान करने जनपद सदस्य ने सीएम को सौंपा ज्ञापन
भुगतान न होने से छोटे तबके के व्यापारी और सप्लायर हैं परेशान

भोपाल / डिण्डौरी। जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत वर्ष 2019-20 में शाहपुरा शाहिद डिंडोरी जिले में साथ की जगह में स्कूलों आंगनबाड़ी सहित अन्य भवनों के रखरखाव और सुरक्षा के लिए बाउंड्री बाल का निर्माण कार्य कराया गया है। इसमें जिले के कई मटेरियल सप्लायर/ व्यापारी बहुत परेशान हैं और आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। शहपुरा जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 14 कीर्ति भीमशंकर साहू ने इनकी समस्याओं और मांगों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को ज्ञापन सौंपा है और मांग की गई है कि मनरेगा के तहत 2019-20 में बाउंड्रीवॉल निर्माण के मटेरियल की राशि शीघ्र भुगतान करवाने का कष्ट करें।

यह ज्ञापन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सीएम हाउस भोपाल में जनपद पंचायत सदस्य कीर्ति भीमशंकर साहू के प्रतिनिधि के रूप में भीमशंकर साहू और जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 15 टेकेश्वर साहू ने सौंपा।
