
शहपुरा जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 14 की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सौंपा ज्ञापन

शहपुरा। जनपद पंचायत के जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 14 की समस्याओं और मांगों को लेकर सीएम हाउस भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को ज्ञापन सौंपा गया। जनपद पंचायत सदस्य कीर्ति भीमशंकर साहू ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम पंचायत करौंदी, बरगांव व रनगांव में आज भी लोगों को कच्ची और ऊबड़-खाबड़ रास्तों से होकर आना-जाना पड़ता है। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें ग्राम पंचायत करौंदी में मुख्य मार्ग से हायर सेकेंडरी स्कूल तक पक्की सड़क, मुख्य मार्ग से संजय नगर गौशाला तक पक्की सड़क, ग्राम पंचायत बरगांव में नेशनल हाईवे से सगड़ा टोला तक पक्की सड़क, ग्राम पंचायत रनगांव के भुरका टोला तक पक्की सड़क, सूरजपुरा से करौंदी तक पक्की सड़क बनवाने की मांग की गई है। जनपद पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 14 कीर्ति भीमशंकर साहू की ओर से उनके प्रतिनिधि के रूप में पत्रकार भीमशंकर साहू, जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 15 टेकेश्वर साहू ने ज्ञापन सौंपा।