
शाहपुरा को जिला बनाने की मांग फिर हुई तेज, रेस्ट हाउस में बैठक का किया गया आयोजन
स्थानीय विधायक ओमप्रकाश धुर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व आमजन रहे मौजूद


डिण्डौरी। जिले के शाहपुरा तहसील को जिला बनाने की बहुप्रतीक्षित मांग कई वर्षों से चली आ रही है। इसके लिए शाहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति के द्वारा कई बार आंदोलन किए गए एवं ज्ञापन सौंप गए। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और विधायक, सांसद को तक कई बार शाहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति के द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है। शाहपुरा को जिला बनाने की मांग को लेकर एक बार फिर से यह आंदोलन तेज हो गया है इसके लिए शुक्रवार को विश्रामगृह शाहपुरा में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शाहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में इस बैठक में शाहपुरा क्षेत्र से विधायक व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक व आमजन मौजूद रहे। यहां सभी ने शाहपुरा को जिला बनाने की पुरजोर मांग रखते हुए कहा कि शाहपुरा को ही जिला बनाया जाए यदि निवास को जिला बनाया जाता है तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे। वहीं शाहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति की मांगों का शाहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने भी समर्थन किया है।
शहपुरा तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट दयाराम साहू ने कहा कि हमारा शाहपुरा हर दृष्टिकोण से जिला बनाने के योग्य है भौगोलिक दृष्टि हो राजनीतिक दृष्टि हो या अन्य दृष्टि से देखा जाए तो शाहपुरा ही सबसे उपयुक्त है ना की निवास । इसलिए शासन प्रशासन को चाहिए कि शाहपुरा को जल्द से जल्द जिला बनाया जाए शाहपुरा जिला में शामिल होने के लिए उमरिया जिले के कुछ गांव , मंडला, जबलपुर, डिण्डौरी जिले के कई गांव शामिल होने के इच्छुक हैं उन्हें भी शाहपुरा जिले में शामिल किया जाए और शाहपुरा को जल्द से जल्द जिला घोषित किया जाए ।
सीनियर अधिवक्ता ज्ञानदीप त्रिपाठी ने कहा कि हाल ही में जो पत्र जारी हुआ है वह अभिमत को लेकर जारी किया गया है लेकिन अभी ऐसा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है कि निवास को जिला बनाया जा रहा है यदि निवास को जिला बनाएंगे तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे जनता पुरजोर विरोध करेगी और हम शाहपुरा को ही जिले के रूप में देखना चाहते हैं।
भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू ने कहा कि शाहपुरा को जिला बनाने की हमारी मांग वर्षो पुरानी है और इस मांग को सरकार को प्राथमिकता के साथ जल्द से जल्द पूरा करना चाहिए अभी हाल ही में जो निवास को जिला बनाने का पत्र जारी किया गया है उसे पत्र से हमें कहीं ना कहीं दुख पहुंचा है कि हमारी मांग को नहीं सुना गया। जबकि शाहपुरा हर दृष्टिकोण से जिला बनाने के योग्य है इसलिए शाहपुरा को जल्द से जल्द जिला बनाया जाए यदि शाहपुरा को जिला नहीं बनाया जाता तो शाहपुरा और निवास को संयुक्त रूप से जिला घोषित किया जाए जिसका मुख्यालय शाहपुरा में रखा जाए।
बैठक में निर्णय लिया गया है कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी राजस्व / तहसीलदार शहपुरा को कल शनिवार 7 जून 2025 को दोपहर 11 बजे ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों से अपील की गई कि कल तहसील परिसर पहुंचने का कष्ट करें।

शाहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति द्वारा आयोजित इस बैठक में शाहपुरा के क्षेत्रीय विधायक व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, तहसील अधिवक्ता संघ अध्यक्ष एडवोकेट दयाराम साहू, शहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष पत्रकार भीमशंकर साहू, भाजपा जिला महामंत्री ज्ञानदीप त्रिपाठी, कांग्रेस कमेटी जिला संगठन मंत्री रघुनंदन पांडे, भारतीय किसान संघ जिला मंत्री एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, भाजपा नेता राजेश कुमार साहू, कांग्रेस नेता अशोक पाठक, नरेंद्र साहू अरविंद रजक , सोनलाल परस्ते, धीरेंद्र सिंह मरावी मंडल अध्यक्ष मानिकपुर, बाबा ठाकुर, दीपक ,संतोषी, अनिल साहू पत्रकार, फूलचंद झारिया, एडवोकेट विनय झारिया, भाजपा नेता दिलीप कुमार झारिया, शाहपुरा जिला बनाओ संघर्ष समिति पदाधिकारी हरिओम अवधिया, भाजपा मंडल मंत्री विजय कुमार साहू , अनीष कुमार साहू, विजय बरमैया , शंकर बरमैया , विनोद बरमैया, चेतराम बरमैया , हंस कुमार, लव कुमार बरमैया, गिरजा शंकर बरमैया, दीपक साहू , महेश लारिया, बसंत साहू , दीपक साहू, महेश लारिया मेंहदवानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।