
अक्षय तृतीया पर ग्राम करौंदी में निकला भव्य चल समारोह, भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई

संस्कार रामलीला मंडली के कलाकारों ने बिखेरा धार्मिक रंग, परशुराम स्वरूप में रथ पर विराजमान रहे शिक्षक टंकेश्वर दुबे

डिण्डौरी। अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर ग्राम करौंदी में भव्य चल समारोह का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। पूरे गांव में धार्मिक वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण इस आयोजन में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद चल समारोह ग्राम के प्रमुख मार्गों से होकर निकाला गया। इस दौरान भजन-कीर्तन और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। संस्कार रामलीला मंडली करौंदी के कलाकारों ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया।
समारोह का मुख्य आकर्षण शिक्षक टंकेश्वर दुबे रहे, जो भगवान परशुराम के स्वरूप में सुसज्जित होकर रथ पर विराजमान हुए। उनके इस रूप ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया और लोगों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।
रैली के सफल आयोजन में शैलेन्द्र साहू, टेकचंद साहू, आशीष साहू, रामेश्वर दुबे, महेंद्र दुबे, दिव्यांश दुबे, नीलेश सेन, बेदी, गणेश साहू, देवेंद्र , श्यामजी, कीर्तन , यशराज, मोटू, प्रशांत, शिवा, हरीश दुबे, रामजी, कान्हा लखन लाल एवं शुभम दाऊ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस अवसर पर महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन के अंत में प्रसाद वितरण किया गया। इस धार्मिक आयोजन ने ग्राम में आस्था, एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को और मजबूत किया।