शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शहपुरा में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन




शहपुरा (डिण्डौरी)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय शहपुरा में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम ऐश्वर्या वर्मा (आईएएस) मुख्य अतिथि तथा प्राचार्य डॉ. डी.के. श्रीवास्तव अध्यक्ष रहे।

प्रतियोगिता का विषय “विकसित भारत” रहा। संचालन प्रशांत कुमार साहू ने किया, जिन्होंने प्रतिभागियों को क्रमशः पक्ष और विपक्ष में अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक तर्क प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता उपरांत मुख्य अतिथि एसडीएम ऐश्वर्या वर्मा ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन देते हुए वाद-विवाद की कला और विचारों की अभिव्यक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।

निर्णायक मंडल में डॉ. प्रतिभा श्रीवास्तव और तृप्ति गुरुदेव शामिल रहीं। परिणाम की घोषणा मुख्य अतिथि द्वारा की गई, जिसमें पक्ष से प्रगति कारपेंटर (प्रथम), याशी कौशल (द्वितीय), ओम कछवाहा एवं कनिष्का साहू (तृतीय) तथा विपक्ष से राघवेंद्र साहू (प्रथम), प्रवीण साहू (द्वितीय) एवं शारदा झारिया एवं न्यासा विश्वकर्मा (तृतीय) रहे।

सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Comment