

शहपुरा। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में प्राचार्य डॉ. स्वीटी यादव के मार्गदर्शन एवं उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के सहयोग से बलदाऊ जयंती एवं कृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बलदाऊ जी, कृष्ण जी एवं सरस्वती माता के छायाचित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर बलदाऊ जी के जीवन दर्शन और भगवान कृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया।

मध्य प्रदेश शासन की यह पहल विद्यार्थियों एवं समाज में सकारात्मक प्रेरणा का स्रोत मानी जा रही है, जिससे युवा पीढ़ी ईश्वर के आदर्शों का अनुसरण करते हुए ज्ञान, सद्भावना और नैतिक मूल्यों को आत्मसात कर सकेगी।
इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीरज गुप्ता ने किया, जिसकी सभी ने सराहना की।

