???? शासकीय हाई स्कूल गुरैया में विधिक जागरूकता शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

???? शासकीय हाई स्कूल गुरैया में विधिक जागरूकता शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

छात्रों को मिले मौलिक अधिकारों की जानकारी, 10 फलदार पौधे रोपे गए

शहपुरा (डिंडौरी)।
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डिंडौरी के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति शहपुरा द्वारा शासकीय हाई स्कूल गुरैया में विधिक जागरूकता शिविर एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड शहपुरा करनल सिंह श्याम उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी देते हुए कानून के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। साथ ही मोटर व्हीकल अधिनियम, न्यायालयीन प्रक्रिया, विधिक सहायता एवं सलाह, तथा विधिक साक्षरता शिविरों के उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डाला।

शिविर में प्रमोद पटेल (सहायक लोक अभियोजन अधिकारी, शहपुरा), उपेन्द्र कुमार गुरुदेव (प्राचार्य), दीपक सोनी (माध्यमिक शिक्षक), एवं शिव कुमार कुंजाम (पैरालीगल वॉलंटियर) सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के उपरांत पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए परिसर में 10 फलदार पौधों का रोपण भी किया गया।

विद्यालय प्रबंधन एवं विधिक सेवा समिति द्वारा इस आयोजन की सराहना की गई और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता बताई गई।

Leave a Comment