
युवाओं ने किया पौधारोपण, आमजन भी करें पौधारोपण
डीएसएस एमपी के द्वारा लगातार पौधारोपण महाअभियान का 158 वें रविवार पौधारोपण

शहपुरा:- डीएसएस एमपी के द्वारा लगातार पौधारोपण किया जा रहा है जिसमें आज 158 वें रविवार पौधारोपण किया गया ।
ज्ञात हो कि समिति के सदस्य पौधारोपण लगाने को लेकर एक पौधारोपण महाअभियान चलाकर तीन वर्षो से लगातार हर रविवार को पौधे लगा रहे है साथ ही विभिन्न सुभ अवसरों में भी पौधे लगाकर संरक्षण कर रहे है ।
पौधारोपण महाअभियान से कई जगह बाटिका का निर्माण हो गया है जैसे श्रीराम बाटिका करौंदी, मेरा माटी मेरा देश बाटिका बरगांव, पंकेश्वर बाटिका बरगांव आदि ।
आज पौधारोपण महाअभियान का 158 वें रविवार मेरा माटी मेरा देश बाटिका बरगांव में पौधारोपण किया गया और जागरूकता संदेश भी दिया गया ।
इस पौधारोपण कार्यक्रम में टीम डीएसएस मध्यप्रदेश के सचिव व भारतीय किसान संघ जिलामंत्री एडवोकेट निर्मल साहू, पत्रकार भीमशंकर साहू, पत्रकार अनिल साहू, सामाजिक कार्यकर्ता सोहन साहू, भारतीय जनता पार्टी शहपुरा मंडल मंत्री विजय साहू, पूर्व सरपंच नत्थूलाल बनवासी, बीकेएस जिला सह मीडिया प्रमुख शारदा नामदेव, डीएसएस शिक्षा प्रमुख इंजिनियर देवेंद्र साहू, सदस्य शुभम तिवारी, ग्रामवासी सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व सरपंच नत्थूलाल बनवासी उपस्थित रहे।