
भारतीय जनता पार्टी ने
आकाश नामदेव को बनाया अमरपुर का मंडल अध्यक्ष
माधव सिंह तेकाम बने बम्हनी मंडल अध्यक्ष

डिण्डौरी। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम की सहमति से भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवादास सबनानी ने डिण्डौरी जिले के दो शेष बचे हुए भाजपा मंडलों में नियुक्ति की घोषणा की है। इसमें अमरपुर में आकाश नामदेव एवं समनापुर के बम्हनी मंडल में माधव सिंह तेकाम को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। आकाश नामदेव के अमरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर व आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर तीरथ मूलचंदानी, अनिल मिश्रा, राम नाथ उद्दे, हन्नु पट्टा, मालती तिवारी, संजय जघेला, माखन साहू, राजेश कछवाहा, रामकिशोर ठाकुर, रामकुमार वनबासी, मंगल ठाकुर, शोभा ठाकुर, पार्वती वर्मन, लाल कृष्ण ठाकुर, मनीष ठाकुर, विनोद तिवारी, शाकिर खान, अर्जुन धुर्वे, अज्जूदी साहू, यदुनंदन ठाकुर, जय राजपूत, रवि उसराठे, कीरत यादव, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यालय में दोनों मंडल अध्यक्षों का हुआ स्वागत
भाजपा मंडल अध्यक्ष बनने पर आकाश नामदेव एवं माधव सिंह तेकाम का भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिण्डौरी में पार्टी पदाधिकारी के द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री जय सिंह मरावी व डिण्डौरी मण्डल अध्यक्ष आशीष वैश्य सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने दोनों मंडल अध्यक्षों का तिलक वंदन कर बधाई दी।
