
डिण्डौरी जिले के 28 वें स्थापना दिवस पर बरगांव में सिलगी नदी किनारे किया गया पौधारोपण
डिण्डौरी। 25 मई सन 1998 को आज ही के दिन मध्य प्रदेश के मंडला जिले से विभाजित होकर डिण्डौरी जिला अस्तित्व में आया।
आदिवासी बाहुल्य डिण्डौरी जिले का आज 28 वां स्थापना दिवस रहा। मौके को यादगार बनाने के लिए शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बरगांव में करौंदी और बरगांव के युवाओं ने मिलकर सिलगी नदी किनारे पौधारोपण किया।
धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार साहू ने कहा कि समिति अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर लगातार 3 वर्षों से हर रविवार को पौधारोपण करती आ रही है आज 155 वें रविवार को भी पौधारोपण किया गया आज हमने डिण्डौरी जिले के स्थापना दिवस को भी यादगार बनाते हुए पौधारोपण किया हम सभी से अपील करते हैं कि आप भी पेड़ पौधे अवश्य लगाएं और उनकी देखभाल करें क्योंकि पेड़ पौधे ही हमें प्राण वायु देते हैं।
पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान ग्राम रोजगार सहायक दिलीप कुशराम ,एडवोकेट निर्मल कुमार साहू ,भीमशंकर साहू, गुरु प्रसाद साहू, कृष्ण कुमार साहू मौजूद रहे।