शहपुरा की शौर्या साहू SGFI के लिए चयनित

शहपुरा डिण्डौरी।

स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) में खेलने वाले खिलाड़ियों को ही ओलंपिक एवं एशियन गेम्स जैसी अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में खेलने के अवसर प्राप्त होते हैं।  जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव, जिला डिण्डौरी में कक्षा नवमीं में अध्ययनरत शहपुरा निवासी छात्रा कुमारी शौर्या साहू का चयन राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में खेलने के उपरांत SGFI के लिए हुआ है। शौर्या नवंबर माह में आयोजित होने वाली एसजीएफआई खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव, डिण्डौरी के प्राचार्य डॉ. हर्ष प्रताप सिंह, खेल शिक्षक जनार्दन बोरकर, खेल शिक्षिका अनुपमा पी सुंदरम सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों की कड़ी मेहनत एवं मार्गदर्शन से ही शौर्या का चयन एसजीएफआई के लिए संभव हो सका। ज्ञात हो कि कु. शौर्या साहू शहपुरा निवासी सेवानिवृत प्राचार्य केडी साहू की पौत्री तथा शिक्षक प्रशांत कुमार साहू एवं संदीपा साहू की सुपुत्री हैं। सभी शुभचिंतकों एवं शहपुरा निवासियों की ओर से शौर्या की इस शानदार सफलता पर शौर्या एवं विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की हैं।

Leave a Comment