

डिण्डौरी।
मंगलवार को आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन योजना के तहत मनोज कुमार शर्मा, उप महानिरीक्षक 11 एनडीआरएफ़ वाराणसी के दिशा-निर्देशन में तथा एसए सिकंदर(सहायक कमांडेंट) 11 एनडीआरएफ, क्षेत्रीय प्रतिक्रिया केंद्र, भोपाल के नेतृत्व में प्रशिक्षित एवं अनुभवी टीम द्वारा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिण्डौरी में स्कूल सुरक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम को आयोजित कर आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया।
टीम ने भूकम्प से बचाव, बांढ़ में बचाव के तरीके, बाढ़ की स्थिति में क्या करें और क्या न करें, सीपीआर, गले में फंसी बाहरी वस्तु के निकालने के तरीके, शारीरिक चोटों एवं सांप के काटने का अस्पताल पूर्व उपचार, तात्कालिक स्ट्रेचर बनाना, सड़क सुरक्षा, लिफ्टिंग और मूविंग के तरीके, इम्प्रोवाइज्ड फ्लोटिंग डिवाइस (राफ्ट) बनाना, जल संरक्षण तकनीकें, अग्निशामक यंत्र का उपयोग, गरजना/बिजली चमकना, दामिनी ऐप एवं सचेत ऐप के इंस्टॉलेशन और उपयोग आदि विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया। आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण एवं आवश्यक जानकारी को सभी विद्यार्थियों ने ध्यानपूर्वक सुना एवं बचाव के तरीकों को जाना।
विद्यालय के प्राचार्य सुरेश कुमार द्विवेदी ने एनडीआरएफ के प्रशिक्षण कार्यक्रम को बहुत प्रशंसनीय और शिक्षाप्रद बताया। हार्ट अटैक एवं सड़क दुर्घटना के समय आवश्यक उपचार को डेमो के माध्यम से एन डी आर एफ की टीम ने समझाया। कार्यक्रम में एन डी आर एफ के सैनिक ,शिक्षक लतिका डेनियल ,उपासना चौबे ,जितेंद्र दीक्षित ,टी आर धुर्वे एवं समस्त स्टाफ व विद्यार्थी उपस्थित रहे।