मीडिया के सवालों से भागते नजर आए शाहपुर थाना प्रभारी

2 पेटी शराब पकड़कर मामला बनाया 20 पाव का

डिण्डौरी। पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह ने जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के मद्देनजर चंद महीने पहले ही एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया था लेकिन पुलिस अधीक्षक की मुहिम पर उनके ही मातहत पुलिस अधिकारी जो थाना प्रभारी बनने के बाद अपने आप को ही थाना का शहंशाह समझते हैं पुलिस अधीक्षक की सकारात्मक मुहिम पर ग्रहण लगाने का काम पूरी शिद्दत के साथ कर रहे है फिर पुलिस कप्तान साहिबा के नेक इरादे भला कैसे परवान चढ़ सकते हैं ।क्योंकि विश्वनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी मुताबिक शाहपुर घूँसी नदी के पर मुख्य मार्ग जबलपुर अमरकंटक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तथाकथित ठेकेदार के गुर्गों से चार पेटी शराब जप्त किया था उक्त गुर्गे एच, एस, डिलेक्स होंडा मोटरसाइकिल से अवैध शराब की खेप लेकर शाहपुर आ रहे थे लेकिन 2 पेटी शराब छोड़कर महज 20 पाव शराब की जप्ती बना शाहपुर थाना प्रभारी अपने देश भक्ति जन सेवा के कर्तव्यों को ऐतिहासिक अंजाम दिया है जब इस संबंध में थाना प्रभारी कुंवर सिंह मरावी से बात करने का प्रयास किया गया की पुलिस के द्वारा 2 पेटी शराब शराब की जप्ति की गई है लेकिन ठेकेदार को अभय दान देते हुए महज 20 पाव की जप्ती बनाई गई है तो थाना प्रभारी मीडिया के सवालों का कोई भी जवाब न देते हुए मीडिया के कैमरे के सामने से भागते हुए नजर आए इससे साफ तौर से यही प्रतीत होता है की अवैध शराब का कारोबार पुलिस की संलिप्त है फलफूल रहा है।                                                     

डिण्डौरी से राजेन्द्र तंतवाय की रिपोर्ट

Leave a Comment