

डिण्डौरी। कलेक्टर विकास मिश्रा ने आशानुरूप परीक्षा परिणाम प्राप्त न कर पाने वाले विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि-
बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज प्रकाशित किए गए है। ये परिणाम सिर्फ एक परीक्षा मूल्यांकन है यह हमारे पूरे जीवन का निर्धारण नहीं कर सकता है। इसलिए यदि यह परिणाम आशानुकूल नहीं है तो निराश होने की अवश्यकता नही है। पूरक परीक्षा अवसर हमारे पास है।
परीक्षा में यदि अंक कम भी आये हैं तो यह जानना आवश्यक है कि आपने आवश्यक ज्ञान प्रक्रिया का हिस्सा बनकर सीमित संसाधनों में पूरा प्रयास किया है। इसलिए निराशा में डूबना कोई विकल्प नहीं है।
यह परिणाम आपके भविष्य के बौद्धिक विकास के लिए बाधक नहीं बन सकता। आप इस परीक्षा व इसके परिणाम से अनुभव प्राप्त कर बेहतर परिणामों के लिए प्रयास प्रारंभ कर सकते है।
संकल्प सिद्धि का आधार है। इसलिए मन में संकल्प लेकर सिद्धि के लिए परिश्रम सच्चे भाव से प्रारम्भ करें, माँ नर्मदा हमारे प्रयासो को फलीभूत करने के लिए आशीर्वाद देंगी। आपका अथक परिश्रम एक बेहतर डिंडोरी बनाने में सहयोगी होगा। परिणाम को स्वीकार कर बेहतर के लिए कदम उठाना भविष्य के प्रखर पहला परिणाम का पहला कदम है।
इसलिए साथियो, उठो और परिणाम से आँख मिलाकर , रणनीति के साथ परिश्रम प्रारंभ कीजिए। पूरा जिला प्रशासन आपके प्रयास में आपके साथ है।
सस्नेह आपका
विकास
प्रथम लोकसेवक, डिंडौरी

