

डिण्डौरी/मण्डला। डिंडौरी विधानसभा क्षेत्र से लगातार 4 बार विधायक, अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के केन्द्रीय चुनाव समिति सदस्य ओमकार सिंह मरकाम को मंडला लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने आज अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है-
जय सेवा, जय जोहार, जय आदिवासी, जय कांग्रेस
देश में होने जा रहे लोकसभा चुनाव में मुझे मण्डला लोकसभा से सांसद प्रत्याशी बनाये जाने पर आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी,आदरणीया श्रीमती सोनिया गाँधी जी ,आदरणीय राहुल गाँधी जी,आदरणीया दीदी प्रियंका गाँधी जी सहित केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूं।।
लड़ेंगे जीतेंगे, जय कांग्रेस, विजयी कांग्रेस