
रेडक्रास सोसायटी द्वारा 20-20 हजार रुपए की सहायता राशि के चेक भी किए वितरित

डिण्डौरी। 29 फरवरी को डिण्डौरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के बिछिया चौकी अंतर्गत बड़झर घाट में पिकअप वाहन के पलटने से अम्हाई देवरी, पौंड़ी,धमनी और सजनिया के कुल 14 ग्रामीणों की मौत हो गई थी। वहीं घटना के दिन सूबे के मुखिया डॉ मोहन यादव ने मृतकों को 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की थी। जिसके बाद आज शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने अम्हाई देवरी पहुंचकर पीड़ित परिजनों को सीएम की घोषणा के अनुरूप चार-चार लाख रुपए के चेक और रेडक्रास सोसायटी द्वारा 20-20 हजार रुपए की सहायता राशि के चेक वितरित किए। इस दौरान उनके साथ अम्हाई देवरी सरपंच रमेश परस्ते, पौंड़ी सरपंच सरोज अनूप मार्को,संग्रामपुर सरपंच नान सिंह मार्को,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।








