
कंचनपुर/डिंडौरी :
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्राम कंचनपुर जनपद पंचायत शहपुरा में आयोजित शीतकालीन टेनिसबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस टेनिसबॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम कंचनपुर को 10 हजार व शील्ड, उप विजेता टीम मालपुर को 5 हजार एवं शील्ड प्रदान किया गया। इसके साथ ही मैन ऑफ द सीरीज को एक हजार रूपए व शील्ड और मैन आफ द मैच को पांच सौ रुपए व शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

समापन कार्यक्रम में जपं शहपुरा के क्षेत्र क्रमांक 15 के जनपद पंचायत सदस्य टेकेश्वर साहू, ग्राम सरपंच कृष्ण कुमार ओटिये,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय साहू, रेवा प्रसाद दुबे, राधेश्याम साहू, लल्लूराम झारिया, लखन बरमैया, श्रीकांत दुबे, संतोष परस्ते, उमेंद्र दुबे, खेमलाल साहू सहित ग्रामवासी और खिलाड़ी मौजूद रहे।
