
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने दिलाया संकल्प
डिण्डौरी। शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करौंदी व ग्राम पंचायत बांकी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। हमारा संकल्प विकसित भारत के तहत एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सरकार की योजनाओं को दिखाया गया।
करौंदी और बांकी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता व पूर्व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टेकेश्वर साहू ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब हितैषी सरकार है। हमारी सरकार सबकी चिंता करती है। विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए हर गांवों में यह यात्रा चल रही है और कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा ने भी सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया और विभागवार अधिकारी-कर्मचारियों को मंच पर बुलाकर योजनाओं के प्रगति के बारे में जानकारी ली।
भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारी कर्मचारी व ग्रामीणों को संकल्प भी दिलाया गया।

बांकी में कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत सदस्य टेकेश्वर साहू, सरपंच सुदर्शन बनवासी, उपसरपंच सुलोचना साहू, अधिवक्ता दीपचंद साहू, समाजसेवी सतीष त्रिपाठी सहित ग्रामीण व अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। करौंदी में आयोजित कार्यक्रम में जनपद पंचायत सदस्य कीर्ति भीमशंकर साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा, भाजपा नेता टेकेश्वर साहू, सतीष त्रिपाठी, विजय साहू सहित अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
