नर्मदांचल विद्यापीठ बरगांव में धूमधाम से मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती



स्कूली बच्चों व शिक्षकों ने किया सामूहिक सूर्य नमस्कार

डिण्डौरी।
स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल स्थित नर्मदांचल विद्यापीठ बरगांव विद्यालय में बच्चों ने सूर्य नमस्कार, योग प्राणायाम कार्यक्रम में भाग लिया। तत्पश्चात बच्चों के द्वारा स्वामी विवेकानंद की चित्र प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने बहुत उत्साह तरीके से स्वामी विवेकानंद के विषय में प्रकाश डाला। विद्यालय में योग शिक्षक हर्षित साहू व प्रमुख अतिथि गोपाल गुप्ता उपस्थित रहे व विद्यालय परिवार से राम अभिषेक तिवारी क्रांति अग्रवाल विवेकानंद शीतलाम तृप्ति पूनम भावना मीनाक्षी मुस्कान प्रगति दुर्गेश आयु हिमांशु शिवम लता पूजा प्रीति इत्यादि सभी शिक्षकों ने बच्चों के साथ योगेश्वर इत्यादि सभी शिक्षकों ने बच्चों के साथ योगा सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में प्रसन्नता पूर्वक भाग लिया।



कक्षा प्रथम की छात्रा नमामि साहू का विद्यालय परिवार ने मनाया जन्मदिन
सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के दौरान नर्मदांचल विद्यापीठ बरगांव में अध्यनरत कक्षा प्रथम की छात्रा नमामि साहू के जन्मदिन के अवसर पर बच्ची का विद्यालय परिवार ने तिलकवंदन कर जन्मदिन की बधाई दी।

सामूहिक सूर्य नमस्कार

Leave a Comment