
जिला कलेक्टर को भी की गई सामूहिक शिकायत
डिंडौरी दरअसल मामला जिला के जनपद पंचायत अमरपुर अंतर्गत आने वाले ग्राम सम्महर में मंगलवार को सशकीय योजनाओं अनुसार जिले के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा करने अधिकारी पहुंचे। जहां पर तमाम प्रकार के शिकवा सिकयतो का भी निराकरण किया जा रहा था वही प्रशानिक अधिकारी यो द्वारा साशन की विभिन्न विभागों की योजनाओं जानकारी सामूहिक रूप से एकत्र कर ग्रमीणों को दिया जा रहा था । वही साशन की संकल्प विकास यात्रा दौरान ग्रमीण
किशोर कुमार नागेश्वर अपनी समस्याओं के साथ ग्राम के अनेक समस्याओं के बारे में सी ई ओ जनपद पंचायत अमरपुर रामजीवन वर्मा जी चर्चा कर रहे थे कि अचानक ग्राम पंचायत के सरपंच कमलेश द्वारा सार्वजनिक स्थल पर ही अधकारियों की मौजूदगी में ही ग्रमीण किशोर कुमार से बिना वजह गुंडागर्दी गर्दी दिखाते हुए कालर पकड़कर अभद्रता और मारपीट की गई ।जिसकी शिकायत कुछ ग्रामीणों को साथ लेकर डिंडोरी कलेक्टर से करने पहुंचे । वही कलेक्टर विकास मिश्रा ने ग्रमीणों को ने समझाइश दी कि नियमानुसार आप लोग पहले थाने में शिकायत दर्ज करवाये ।

कोतवाली थाने मामला दर्ज
शिकायतकर्ता डिंडोरी कोतवाली पहुंचकर मामले की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी द्वारा मामला दर्ज कर मामले की जांच एवं नियमानुसार उचित कार्यवाही की बात कही गई है।
शिकायत कर्ताओं में ग्राम से आए धीरज कुमार नागेश सत्येंद्र कुमार नागेश टीकाराम नागेश एवं राजेंद्र कुमार बेलिया आदि लोगों ने थाना में उपस्थित होकर मुंह जवानी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उक्त घटना पंचायत भवन के पास की है जिसमें सरपंच कमलेश मरावी के द्वारा गाली गलौज एवं कालर पड़कर मारपीट करने की जानकारी दी गई है जिस पर गांव के ही नोखे लाल बछल्हा धीरज कुमार नागेश सत्येंद्र कुमार नागेश तथा अन्य लोगों ने बीच बचाव किए हैं।
सरपंच के द्वारा यह भी धमकी दी गई थी कि यदि दोबारा किसी प्रकार की शिकायत करोगे तो तुम लोगों को जान से खत्म कर दूंगा।
उक्त रिपोर्ट पर कोतवाली में भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 294 ,323 और 506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । उक्त घटना की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं कलेक्टर को भी दी गई है।
वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम का कहना है कि उक्त शिकयत थाने में दर्ज कर दिया गया है मामले पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।