
डिण्डौरी :
कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन एवं डॉ संतोष शुक्ला सहायक आयुक्त जनजाति कार्य के मार्गदर्शन में शालेय खेल कैलेंडर 2023 -24 के अनुसार छः स्तर की स्पर्धा विद्यालय , विकास खंड, जिला ,संभाग , विभागीय राज्य एवं शालेय राज्य स्तर पर चयनित होते हुए राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए चयन किया गया। पीएस राजपूत जिला क्रीड़ा अधिकारी जनजाति ने जानकारी में बताया कि खिलाड़ी छात्रा ममता मसराम पिता वीरेंद्र सिंह विद्यालय सीएम राइज स्कूल शहपुरा ने मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए 67 वीं शालेय वॉलीबॉल 14 वर्ष की राष्ट्रीय स्पर्धा भुवनेश्वर (उड़ीसा) में, दिनांक 24 से 28 दिसंबर 2023 तक भाग लिया। वॉलीबॉल कोच अनिल लोधी के कुशल खेल तकनीकि प्रशिक्षण एवं बालिका की कड़ी मेहनत तथा खेल में दक्षता के कारण उपलब्धि प्राप्त हुई। विद्यालय एवं जिला का नाम गौरवान्वित करते हुए प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली खिलाड़ी बेटी की उपलब्धि पर डॉ संतोष शुक्ला सहायक आयुक्त जनजाति कार्य , प्राचार्य यशवंत साहू, डॉ दिनेश श्रीवास्तव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रभु दयाल पटेल, प्रशिक्षक अनिल लोधी , नवीन खरगाल,रमा साहू, जागेश्वर नंदा ,परवेज खान , संध्या वरकड़े एवं विद्यालय स्टाफ खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए खिलाड़ी छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
