
गणित संकाय में तनुश्री साहू जिला टॉपर, 95.8% अंक हासिल

डिण्डौरी।
माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कठौतिया की छात्रा तनुश्री साहू ने गणित संकाय में 95.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। तनुश्री की इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
तनुश्री साहू के पिता भरत गोपाल साहू हैं। बेटी की इस सफलता पर परिवारजनों ने खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों ने तनुश्री को बधाई देते हुए इसे कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन का परिणाम बताया।
विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि तनुश्री की यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है। वहीं तनुश्री ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है।