डिण्डौरी जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में शव मिलने से सनसनी


रैपुरा-दुल्लोपुर मार्ग पर सड़क किनारे मिला खून से लथपथ शव

शहपुरा (डिण्डौरी)।
शहपुरा थाना क्षेत्र के रैपुरा इलाके में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव सड़क किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। यह घटना रैपुरा-दुल्लोपुर मार्ग पर हुई बताई जा रही है।

ग्रामीणों ने सुबह सड़क किनारे शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अनुराग जामदार (टीआई) सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू की।
पूरे क्षेत्र में इस वारदात से दहशत का माहौल है।

Leave a Comment