

जूनियर व सीनियर वर्ग में शहपुरा की टीम विजेता, डिण्डौरी रही उपविजेता
राज्य स्तर पर पेंच राष्ट्रीय उद्यान की सैर करेगी विजेता टीम
डिण्डौरी। राज्य शिक्षा केंद्र, डीपीआई, एप्को एवं वन विभाग भोपाल के संयुक्त निर्देशन में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय डिण्डौरी के सभागार में ज़िला स्तरीय मोगली बाल उत्सव प्रश्न मंच 2025 का भव्य आयोजन किया गया।
सहायक आयुक्त राजेन्द्र जाटव, प्रभारी ज़िला शिक्षा अधिकारी राघवेंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के सभी सात विकासखंडों डिण्डौरी, करंजिया, बजाग, समनापुर, अमरपुर, मेहंदवानी व शहपुरा की टीमों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
पर्यावरण संरक्षण पर आधारित क्विज
कार्यक्रम का संचालन क्विज मास्टर अश्विनी कुमार साहू ने किया। प्रश्न मंच की थीम जल, जंगल, जमीन, हवा का संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त अभियान, ऊर्जा बचत और मिशन लाइफ रही।
क्विज मास्टर एवं मास्टर ट्रेनर पी.एस. कुसराम, लतिका डेनियल, उपासना चौबे और पवन बर्मन ने प्रतियोगिता को और रोचक बनाया।
जूनियर वर्ग के परिणाम
प्रथम स्थान : शहपुरा – सौरभ परस्ते (मा.शा. ददरगांव) व अंशिका झारिया (मा.शा. रनगांव)
द्वितीय स्थान : डिण्डौरी – रूपाली यादव एवं मोहित मरावी (मा.शा. भोंदूटोला)
तृतीय स्थान: महक सरस, आदर्श प्रकाश (अमरपुर) एवं द्रविड़ मरावी, अर्चना यादव (करंजिया)
सीनियर वर्ग के परिणाम
प्रथम स्थान : शहपुरा – अभय साहू (शा.उ.मा.वि. बरगांव) व प्रतिज्ञा चौबे (सीएम राइज सांदीपनि विद्यालय, शहपुरा)
द्वितीय स्थान : डिण्डौरी – साधना यादव एवं ज्ञानसागर (उत्कृष्ट विद्यालय डिण्डौरी)
तृतीय स्थान: दीपक पड़वार, भूमिका द्विवेदी (करंजिया)
राज्य स्तर पर पेंच सफारी
विजेता टीम को 3 दिवसीय राज्य स्तरीय मोगली उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जिसके अंतर्गत सिवनी स्थित पेंच राष्ट्रीय उद्यान की जंगल सफारी, नेचर ट्रेल और प्रश्न मंच कार्यक्रम आयोजित होगा।
सम्मान व उत्साहवर्धन
कार्यक्रम संयोजक एवं प्राचार्य एस.के. द्विवेदी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और विजेता-उपविजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।
इस अवसर पर प्रभारी ज़िला शिक्षा अधिकारी आर.के. मिश्रा एडीपीसी आशीष पांडे, एपीसी अमित गौलिया, बीईओ पी.डी. पटेल, प्राचार्य संदीप सोनी, यशवंत साहू, रोशन झारिया, बीआरसीसी गुरुप्रसाद साहू सहित शिक्षा विभाग व वन विभाग के कई अधिकारी, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने शहपुरा की विजेता टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

