शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा  में एचआईवी / एड्स एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन



डिण्डौरी।
विश्व स्वास्थ्य संगठन, भारत सरकार, मध्य प्रदेश शासन और उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार, शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में रेड रिबन क्लब एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में एचआईवी/एड्स एवं स्वास्थ्य संबंधी युवा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में शासकीय अस्पताल शहपुरा के डॉक्टर बलराम सिंह उइके एवं डॉक्टर डॉली चौधरी ने स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां, प्राथमिक उपचार की सावधानियां और स्वास्थ्य विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
यह कार्यक्रम रेड रिबन क्लब के माध्यम से संचालित हुआ और इसका संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी डॉ ललित नारायण साहू ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक भागवत सिंह धुर्वे,  श्रीराम ठाकुर,  पी.एस. वरकड़े, डॉ. प्रदीप तिवारी, डॉ. सी.एल. रैदास, डॉ. राजू रैदास, डॉ. सुषमा मिश्रा, जागृति परिहार, डॉ. आरती मिश्रा, डॉ. आरती शर्मा, डॉ. शालिनी धुर्वे, डॉ. संगीता श्याम, तीरथ प्रसाद साहू, आलोक डेहरिया, अंचल वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर विशाल सिंह और कैलाश भवेदी सहित महाविद्यालय के युवा छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment