


डिण्डौरी। मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य डॉ. स्वीटी यादव के मार्गदर्शन में शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा, जिला डिंडोरी में नशा मुक्ति एवं जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत “नशे से दूरी है, जरूरी” विषय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के प्रभारी डॉ. एल.एन. साहू के नेतृत्व में सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मुख्य वक्ता डॉ. भागवत प्रसाद झारिया, एनएसएस प्रभारी, शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और युवाओं को इससे दूर रहने की प्रेरणा दी। वहीं सहायक प्राध्यापक भगवत सिंह धुर्वे ने समाज को नशे से मुक्त करने हेतु प्रभावी स्लोगनों के माध्यम से अपना संदेश दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगणों – डॉ. नेहा चौहान, डॉ. वीना शिवहरे, डॉ. पूरन सिंह वरकड़े, श्रीराम ठाकुर, डॉ. सी. एल. रैदास, डॉ. राजू रैदास, डॉ. अनिल झरिया, डॉ. प्रदीप तिवारी, डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. सुषमा मिश्रा, डॉ. ज्योति त्रिपाठी, डॉ. आबिद हुसैन कुरैशी, डॉ. परमेश कुमार साकेत, डॉ. आरती मिश्रा, डॉ. दीप्ति मिश्रा, डॉ. शालिनी धुर्वे, डॉ. पापरी कर्मकार, डॉ. संगीता श्याम, डॉ. अरुणा, डॉ. जागृति परिहार, डॉ. आरती शर्मा, डॉ. प्रफुल्ल साहू, डॉ. सरिता कुशवाहा, डॉ. रश्मि, डॉ. आलोक डहरिया आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही कंप्यूटर ऑपरेटर विशाल सिंह एवं कैलाश भवेदी भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक छात्र – धर्मेंद्र दुबे, अमित सिंह, मोहित कुमार, मोहराज, ओम प्रकाश दुबे सहित अन्य विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति की शपथ लेकर समाज में जन-जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।