शहपुरा में भाजपा नेता कमल अग्रवाल के मुरूम लदे डंपर से हुआ था सड़क हादसा, पुलिस थाना में जप्त है डंपर वाहन   बिना अनुमति धड़ल्ले से कर रहे अवैध उत्खनन व परिवहन

शहपुरा में भाजपा नेता कमल अग्रवाल के मुरूम लदे डंपर से हुआ था सड़क हादसा, तीन लोग हुए थे घायल

पुलिस थाना में जप्त है डंपर वाहन  

बिना अनुमति धड़ल्ले से कर रहे अवैध उत्खनन व परिवहन

 

डिण्डौरी। जिले के शहपुरा नगर के बनवासी स्कूल के पास डंपर वाहन ने मोटरसाइकिल को कुचल दिया था । इस हादसे में मोटरसाइकिल में सवार तीन लोग घायल हो गए थे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया था जहां उपचार किया गया था । दरअसल शनिवार दोपहर डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए को कुचल दिया हादसे में तीन लोग घायल हो गए। यह डंपर वाहन शहपुरा के वरिष्ठ भाजपा नेता कमल अग्रवाल का है। वहीं डंपर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल घायलों का शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी है ।

 

पुलिस ने मर्ग कायम कर डंपर वाहन को पुलिस थाना में जब्त कर लिया गया है। थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने बताया कि घटना के बाद डंपर वाहन को थाने लाकर जब्त किया गया है। हमारे संवाददाता ने जब टीआई से वाहन के खनिज की रायल्टी के बारे में पूछा तो उनका कहना है उक्त वाहन की शायद रायल्टी है पता करते हैं देखना पड़ेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार भाजपा नेता कमल अग्रवाल के पास मुरूम उत्खनन व परिवहन संबंधी कोई पेपर नहीं हैं। लेकिन इनके द्वारा धड़ल्ले से मुरूम का अवैध उत्खनन व परिवहन किया जा रहा है।

-शहपुरा से संवाददाता मनीष साहू की रिपोर्ट

Leave a Comment