
शहपुरा नगर के बनवासी स्कूल के पास डंपर वाहन ने मोटरसाइकिल को कुचला ; तीन लोग हुए घायल, शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी


डिण्डौरी। जिले के शहपुरा नगर के बनवासी स्कूल के पास डंपर वाहन ने मोटरसाइकिल को कुचल दिया । हादसे में मोटरसाइकिल में सवार तीन लोग घायल हो गए । घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । दरअसल शनिवार दोपहर डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए को कुचल दिया हादसे में तीन लोग घायल हो गए। यह डंपर वाहन शहपुरा के वरिष्ठ भाजपा नेता कमल अग्रवाल का बताया जा रहा है। वहीं डंपर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। फिलहाल घायलों का शहपुरा अस्पताल में उपचार जारी है ।
