डिण्डौरी में भारतीय किसान संघ और विभागों के साथ हुई समन्वय बैठक

भारतीय किसान संघ और विभागों के साथ हुई समन्वय बैठक

कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विभाग,उद्यानिकी व जल संसाधन विभाग के साथ हुआ किसान वार्ता

पशु चिकित्सा विभाग एवं मत्स्य विभाग किसान वार्ता से कर रही परहेज

डिण्डौरी । भारतीय किसान संघ एवं विभागों के समन्वय बैठक का सरस्वती के तैलचित्र पर दीपप्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र डिंडौरी में कृषि वैज्ञानिकों के उपस्थिति में किसानों संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक की जिसमें मुख्य रूप से कृषि विभाग जल संसाधन विभाग उद्यान विभाग एवं कृषि विज्ञान केंद्र की कृषि विज्ञान के उपस्थिति में की गई।

कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग के द्वारा दी गई जानकारी 29 मई से 12 जून तक पखवाड़ा चलेगा जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत तक वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग द्वारा उन्नत बीज एवं योजनाओं की जानकारी दिया जाएगा ।

जिसमें खरीफ सीजन के बीज भंडारण एवं प्रचार प्रसार हेतु चर्चा की गई विभाग योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचे ।
नहरों की मरम्मतीकरण बरसात के पहले करने हेतु चर्चा की जिससे आने वाले समय में किसानों के समय पर पानी मिल सके। लेकिन पशु चिकित्सा विभाग किसानों को जानकारी देने एवं कौन-कौन सी योजनाओं किसान हितों में चलाई जा रही है यह बताने से परहेज कर रही है। क्योंकि जिले में जितने भी पशु अस्पताल उसमें दवाइयां की कमी है किसान दवाई लेने पहुंचता है तो उनको दवाई अस्पतालों से नहीं मिल पाती सिर्फ नाम मात्र की औषधि मिलती है अगर हम बात करें कि पशु के अगर चोट हैं तो आयोडेक्स भी आपको औषधालय में उपलब्ध नहीं है इस प्रकार और दवाइयां भी नहीं मिल पाती है यह जिले के सभी अस्पताल में देखने को मिलता है की दवाइयां की कमी है किसान को दवाई नहीं मिल पाती साथ ही समय पर टीकाकरण नहीं हो पता विभाग की योजनाओं को लाभ नहीं मिल पाता फिर भी विभाग की प्रमुख किसानों से बात करने से परहेज कर रही है जो कि निंदनीय है।
किसानों को जानकारी बताने से परहेज़ कर रही है इसलिए किसान वार्ता से विभाग प्रमुख दूर भागते हैं
और किसानों तक विभाग की जानकारी नहीं मिल पाती ।

बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ.पी.एल अम्बुलकर, वैज्ञानिक डॉ. रेनू पाठक,डा. श्वेता मसराम, जल संसाधन विभाग से सहायक यंत्री अमित उइके एवं देशमुख कृषि विभाग के उपसंचालक सुश्री अभिलाषा चौरसिया आत्मा से परियोजना संचालक, एवं सभी ब्लॉक से वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी उद्यान विभाग एवं कृषि विभाग एवं कृषि विस्तार अधिकारी मौजूद रहे।
भारतीय किसान संघ से जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू,जिला कोषाध्यक्ष विवेकानंद साहू, जिला उपाध्यक्ष भानसिंह मरकाम,जिलासह मीडिया प्रभारी शारदा नामदेव,जिला सदस्य खूब चंद साहू,कृषि उपार्जन प्रमुख खिलपत गौतम, तहसील अध्यक्ष खमोद चन्देल, द्वारका ठाकुर रामेश्वर गौतम खूब चंद साहू,बजाग तहसील अध्यक्ष आशाराम यादव,उपाध्यक्ष जगदीश साहू पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment