
शिवपुरी से दो बसों में सवार मां नर्मदा की परिक्रमा करते हुए लगभग 50 परिक्रमावासियों का जत्था पहुंचा करौंदी, ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत


डिण्डौरी।
मध्य प्रदेश की जीवनदायिनी मां नर्मदा की परिक्रमा पर दो बसों में सवार लगभग 50 परिक्रमावासियों का जत्था शिवपुरी से चलकर रविवार को शाहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम करौंदी पहुंचा। यहां बस स्टैंड में ग्रामीणों के द्वारा परिक्रमा वासियों का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें जलपान कराया गया।
इस दौरान समाजसेवी टेकेश्वर साहू, भीम शंकर साहू, राजकुमार साहू, विजय, अनीष, टेकचंद, गुरु, हरीश , रामेश्वर दुबे, राकेश बरमैया, कृष्ण कुमार साहू सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
वही परिक्रमा वासियों ने समाजसेवी टेकेश्वर साहू का शाल और हनुमान जी की प्रतिमा भेंट कर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी।