मकान में आग लगने से मृत बालक के वारिसान को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत



     डिण्डौरी। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में शहपुरा एसडीएम अनुराग सिंह ने पीड़ित परिवार को आर्थिक अनुदान राशि प्रदान करने का आदेश जारी किया। उल्लेखनीय है कि 6 मई 2024 को शहपुरा तहसील के जनपद पंचायत मेहंदवानी के ग्राम भुरका निवासी हीरासिंह के मकान में अचानक आग लगने की घटना हुई। जिसमें बालक चन्दनराज पिता हीरा सिंह की आग लगने से मृत्यु हो गयी थी। एसडीएम शहपुरा अनुराग सिंह ने मामले की संवेदनशीलता कों देखते हुए अचानक हुई दुर्घटना के मद्देनजर रा.पु.परि. 6-4 की कंडिका पांच (1) एवं म.प्र. शासन राजस्व विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेश में निहित प्रावधानों के तहत मृतक के निकटतम वैध वारिसान पिता हीरासिंह पिता टीकाराम, निवासी भुरका रैयत, विकासखण्ड मेंहदवानी, तहसील शहपुरा, जिला डिण्डौरी को 4,00,000 (चार लाख रूपये) की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।

File फोटो- अनुराग सिंह, एसडीएम शहपुरा

Leave a Comment