शहपुरा स्नातक महाविद्यालय में रोजगार मेला सम्पन्न



छह कंपनियों ने लगाए स्टॉल, 37 युवाओं का प्रथम चरण में हुआ चयन

शहपुरा। शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा में मंगलवार को भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवाओं को स्वरोजगार, अप्रेंटिसशिप और रोजगार के विभिन्न अवसरों संबंधी परामर्श दिया गया।

मेले में कुल छह कंपनियों ने भाग लेकर अपने-अपने स्टॉल लगाए। चयन प्रक्रिया के प्रथम स्तर में 37 प्रतिभागियों का चयन किया गया। आयोजन में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे रोजगार व स्वरोजगार की दिशा में उपयोगी पहल बताया।

रोजगार मेले में महाविद्यालय के प्राचार्य सी.एस. परस्ते, जिला रोजगार अधिकारी एस.आर. मरावी, मॉडल कैरियर सेंटर प्रभारी रोहित पांडे, अतिथि विद्वान एल.एन. साहू, टी.पी. साहू, राकेश साहू तथा आईटीआई शहपुरा के टीपीओ डी.के. साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा जिला स्वरोजगार प्रबंधक, जिला श्रम विभाग, जिला रोजगार कार्यालय के प्रतिनिधि एवं प्रधान एनजीओ के सदस्य भी मौजूद रहे। अधिकारियों और विशेषज्ञों ने युवाओं को रोजगार योजनाओं एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

Leave a Comment