भाजपा जिला डिण्डौरी के नए पदाधिकारी घोषित





प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने की घोषणा

डिण्डौरी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक माननीय हेमंत खंडेलवाल की सहमति से भाजपा जिला डिण्डौरी के नए पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने पदाधिकारियों की सूची जारी करते हुए कहा कि संगठन को और सशक्त बनाने के लिए युवाओं, महिलाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं को स्थान दिया गया है।

घोषणा के अनुसार––

उपाध्यक्ष पद पर ज्ञानदीप त्रिपाठी, जयसिंह राजपूत, संतोष साहू, दिलीप ताम्रकार, महेश धूमकेती, इन्द्रावती धुर्वे, राजेन्द्र दुबे और शोभित मरावी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महामंत्री के रूप में लक्ष्मण सिंह ठाकुर, सुधीरदत्त तिवारी और बद्री प्रसाद साहू को चुना गया है।

मंत्री पद की जिम्मेदारी सपना जैन, ललिता धुर्वे, गणेशदास सोनवानी, नरबदिया मरकाम, गजेन्द्र करचाम, अंजू ब्यौहार और मालती तिवारी को दी गई है।

कोषाध्यक्ष का दायित्व स्कंध चौकसे निभाएंगे, वहीं सह कोषाध्यक्ष  के रूप में अरविंद तिवारी को नियुक्त किया गया है।
कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी पवन शर्मा व सह कार्यालय मंत्री पुनीत जैन को दी गई है।

पदाधिकारियों की घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन का मानना है कि नई टीम जिले में पार्टी की गतिविधियों को और तेज़ी से आगे बढ़ाएगी।

Leave a Comment