

डिण्डौरी। जिला पंचायत सभागार में बुधवार को पंचायत उन्नति सूचकांक 2.0 का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल कुमार राठौर ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि पंचायत उन्नति सूचकांक पंचायतों के कार्यों के मूल्यांकन का पैमाना है, जिसके माध्यम से पंचायतों के विकास स्तर को मापा जा सकता है। उन्होंने सभी जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों व लाइन विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को समयसीमा के भीतर प्रविष्टि सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात जिला कार्यक्रम प्रबंधक (राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान) ईश्वर प्रसाद साहू ने ग्राम पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों द्वारा डेटा कलेक्शन की प्रक्रिया समझाई। महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास संस्थान से आए प्रशिक्षक नीलेश राय ने पीपीटी के माध्यम से प्रविष्टि की तकनीकी जानकारी दी। वहीं तापेश वर्मा (कंप्यूटर ऑपरेटर) ने पोर्टल पर प्रविष्टि की बारीकियां साझा कीं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद पंचायतों के नोडल अधिकारी, पीसीओ, बीपीओ, ब्लॉक समन्वयक, ऑपरेटर सहित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान व लाइन विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। इनमें जेठू सिंह पट्टा (आजीविका जिला प्रबंधक), राकेश कुमार (जिला समन्वयक RGSA), पेसा जिला समन्वयक मिथलेश कुलेश, उद्यानिकी, आयुष विभाग, सामाजिक न्याय एवं जन अभियान परिषद के अधिकारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।



