

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण एवं गाजर घास उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित

शहपुरा डिण्डौरी।
मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शासकीय आदर्श महाविद्यालय शहपुरा में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. स्वीटी यादव एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. शोभा राम मेहरा के मार्गदर्शन में किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ. एल. एन. साहू के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर एवं गोद लिए गए ग्राम में जाकर गाजर घास उन्मूलन और साफ-सफाई अभियान भी चलाया।

इस अवसर पर पर्यावरण की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए औषधीय, फलदार एवं फूलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सदस्य सहायक प्राध्यापक भगवत सिंह धुर्वे, श्रीराम ठाकुर, डॉ. वीना शिवहरे, डॉ. नेहा चौहान, डॉ. अनिल झरिया, डॉ. राजू रैदास, डॉ. नीरज गुप्ता, डॉ. शालिनी धुर्वे, डॉ. राजेश तिवारी, कंप्यूटर ऑपरेटर विशाल सिंह एवं कैलाश भवेदी सहित समस्त स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सशक्त पहल है, बल्कि विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का माध्यम भी बन रहा है। मध्यप्रदेश शासन की यह पहल निश्चित ही पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
