
जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान पूर्ण 645 कार्यों का मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने किया वर्चुअल लोकार्पण


भोपाल /डिण्डौरी । 30 जून 2025 को खण्डवा जिला में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह के दौरान डॉ मोहन यादव द्वारा महात्मा गांधी नरेगा से जिले में 878 लाख की लागत से पूर्ण 645 कार्यो का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। जिसमें 411 डगवेल रिचार्ज के कार्य, 221 खेत तालाब, 6 नवीन तालाब एवं 7 अन्य अभियान के दौरान पूर्ण कार्य शामिल है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिण्डौरी अनिल कुमार राठौर ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत सहभागी विभागों के साथ महात्मा गांधी नरेगा से पुराने जल संरक्षण एवं संवर्धन संबंधी 1722 कार्यो को पूर्ण करने, 2171 खेत तालाब निर्माण कार्य, 1500 डगवेल रिचार्ज एवं 13 अमृत सरोवर निर्माण कार्य का लक्ष्य दिया गया था।
1527 कूओं में बनाई गई रिचार्ज संरचनाऐं – डगवेल रिचार्ज बनाने के लिए 1500 का लक्ष्य जिले को दिया गया, जिसमें डिण्डौंरी जिले में मनरेगा से 396.61 लाख की स्वीकृति डगवेल रिचार्ज के लिए प्रदान की गई, 1527 डगवेल रिचार्ज के कार्य स्वीकृत कर प्रारंभ किए गए। जिसमें जनपद पंचायत अमरपुर में 202, बजाग में 261, डिण्डौरी में 242, करंजिया में 199, मेंहदवानी में 196, समनापुर में 198 तथा शहपुरा में 229 डगवेल रिचार्ज के कार्य स्वीकृत कर प्रारंभ किए गए।

2353 लघु एवं सीमांत कृषक हुए लाभांवित
2171 का लक्ष्य खेत तालाब निर्माण के लिए जिले को दिया गया। मनरेगा से 6233.93 लाख की स्वी्कृति खेत तालाब निर्माण कार्य के लिए दी गई, जिले में 2353 लघु एवं सीमांत कृषकों का सिपरी एप के माध्यम से चिन्हांकन कर खेत तालाब का निर्माण स्वी कृत कर प्रारंभ कराया गया। जिले की जनपद पंचायत अमरपुर में 250, बजाग में 275, डिण्डौरी में 455, करंजिया 341, मेंहदवानी में 296, समनापुर में 287 एवं शहपुरा में 435 खेत तालाब का निर्माण कर जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य से कृषकों को लाभांवित किया गया। जिले को 13 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य प्रदान किया गया जिसे लक्ष्य अनुरूप कार्यवाही करते हुए 13 अमृत सरोवरों की स्वीकृति प्रदान की जाकर कार्य प्रारंभ कराया गया। जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान 881 जल संरक्षण एवं संवर्धन संबंधी प्रगतिरत कार्यो को पूर्ण किया गया है।