शिकायतकर्ता के खिलाफ एफआईआर कराने कोतवाली थाने पहुंचे प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी!

डिण्डौरी कलेक्टर नेहा मारव्या की शिकायत राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव के नाम,कलेक्टर को बताया भ्रष्ट,और सनातन विरोधी

डिण्डौरी। मंगलवार को प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) चेतराम अहिरवार शिकायत कर्ता के खिलाफ एफआईआर करने सिटी कोतवाली पहुंचे।

दरअसल शिकायतकर्ता ने राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव के नाम कलेक्टर नेहा मारव्या की शिकायत कर भ्रष्टाचारी और सनातन विरोधी बताया है।पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
शिकायत कर्ता की शिकायत कलेक्टर भ्रष्टाचारी और सनातन विरोधी
शिकायतकर्ता केएस राजपूत अपने आप को पत्रकार और समाजसेवी बताते हुए शिकायत पत्र में कई गंभीर आरोप डिण्डौरी कलेक्टर पर लगाया है।

जिला पंचायत सीईओ अनिल कुमार राठौर की तारीफ लिखी
शिकायत कर्ता ने जिला पंचायत सीईओ अनिल कुमार राठौर की प्रशंसा करते हुए लिखा कि वो कर्तव्य निष्ठ और ईमानदार व्यक्ति हैं। कलेक्टर उन्हें लगातार जानबूझ कर प्रताड़ित कर रही है।

शिकायतकर्ता का जनसंपर्क विभाग में कोई रिकॉर्ड नहीं

प्रभारी पीआरओ चेतराम अहिरवार ने बताया कि कलेक्टर की फर्जी शिकायत प्रकाश में आया है कलेक्टर ने मुझे एफ आई आर दर्ज कराने के लिए अधिकृत किया है।शिकायत कर्ता के एस राजपूत का कोई रिकॉर्ड जनसंपर्क विभाग में नहीं है। सिटी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे का कहना है कि शिकायत पत्र की जांच कराई जाएगी।



 

Leave a Comment